India

Feb 29 2024, 18:52

नाटो देशों को पुतिन की धमकी, यूक्रेन को सैन्य सहायता देने पर परमाणु युद्ध की चेतावनी

#ussiapresidentvladimirputinopenchallengetothewest

रूस-यूक्रेन युद्ध को दो साल पूरे हो चुके हैं। यूक्रेन के कुछ हिस्सों पर रूस ने अपना कब्जा भी जमा लिया है। हालांकि, अभी युद्ध रुका नहीं है और यूक्रेन की तरफ से आक्रमकता कम नहीं की गई है। इसी वजह से माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी ये युद्ध भीषण रूप लेता दिख सकता है। इसी कड़ी में अब रूसी राष्ट्रपति ने बड़ा बयान दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को पश्चिमी देशों को खुली चुनौती दी, पुतिन अमेरिका पर गरजे तो यूरोप को भी नहीं बख्शा। अपने भाषण में पुतिन ने नाटो की भी जमकर क्लास लगाई। पुतिन ने राष्ट्र के नाम संबोधन में नाटो देशों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने यूक्रेन में सेना भेजी तो उन्हें परमाणु संघर्ष का सामना करना होगा।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चुनाव से कुछ दिन पहले देश के नाम संबोधन दिया। 2 घंटे से ज्यादा समय चले इस भाषण में उन्होंने कहा- रूस के बिना विश्व में शांति संभव नहीं है। पश्चिमी देश रूस और यूक्रेन दोनों को बर्बाद करना चाहते हैं। हमारे अंदरूनी मामलों में कोई दखल नहीं दे सकता।पुतिन ने कहा यूक्रेन में हो रहे स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन में हमें जनता का समर्थन मिला। उन्होंने जंग लड़ रहे सैनिकों को हीरो बताया। उन्होंने कहा- सैनिकों को पूरे देश का समर्थन मिल है। पुतिन जंग में मारे गए सैनिकों के लिए एक पल के लिए मौन हुए।

इसके बाद उन्होंने कहा- रूस अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहा है। अमेरिका देश में फूट डालने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम के देश रूस के साथ वही करने का इरादा रखते हैं जो उन्होंने यूक्रेन और अन्य देशों के साथ किया। वह हमें एक अधमरे और हारे हुए राज्य में बदलना चाहते हैं, जो कभी नहीं होगा। पुतिन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर रूसी संघ में पश्चिमी देशों का हस्तक्षेप जारी रहा, तो वो हाल करेंगे जो पिछले युगों से कहीं अधिक दुखद होंगा। ऐसे प्रयास न रुके तो रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने में नहीं हिचकेगा।

यूरोप पर रूस के हमले के दावों को किया खारिज

पुतिन ने अमेरिका के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि रूस यूरोप पर हमला कर सकता है। पुतिन ने कहा कि अमेरिका देशों को संघर्ष के लिए उकसाता है, यूक्रेन, मिडिल ईस्ट और अन्य क्षेत्रों में उसने ही संघर्ष को बढ़ावा दिया और झूठ बोलकर वह इसे छिपाता है। जिस तरह से रूस द्वारा यूरोप पर हमले की बात कही जा रही है वह साफ बकवास है, पुतिन ने कहा कि अमेरिका ने एक और झूठ बोला था, इसमें कहा गया था कि रूस ने अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात किए हैं, अमेरिका ये इसलिए कर रहा है ताकि रूस उससे बातचीत करें, हम हमेशा बातचीत अपनी शर्तों पर करते हैं, हम अगर वाशिंगटन से बातचीत के लिए तैयार भी होंगे तो सिर्फ इस शर्त पर जब उसमें रूस का भला हो।

रूस कब कर सकता है परमाणु हथियारों का इस्तेमाल?

पुतिन के परमाणु युद्ध की चेतावनी के पहले फाइनेंशियल टाइम्स ने लीक दस्तावेजों के माध्यम से एक हैरान कर देने वाली रिपोर्ट दुनिया के सामने रखी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आखिर किस स्थिति में रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। इसमें कई वजहें हो सकती हैं। लीक हुई फाइलें 2008 से 2014 के बीच की बताई जा रही हैं। इसके मुताबिक रूस परमाणु हथियारों का कब और किस स्थिति में इस्तेमाल करेगा, उसने पहले से ही अपना मंसूबा तैयार कर रखा है। लीक हुए फाइलों के अनुसार रूस जिन परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने वाला है उससे पूरे शहर बर्बाद नहीं होंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि रूसी सेना कितनी बर्बादी के बाद अपने परमाणु हथियारों से हमलों को अंजाम देगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर रूस के 20 फीसदी रणनीतिक बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां तबाह हो जाती हैं तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना शुरू कर देगा.

India

Feb 29 2024, 17:18

मध्य प्रदेश के बैतूल में हो रही अनोखी शादी! रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में हल्दी-मेहंदी की रस्म, स्टाफ ने किया डांस, सांसद व तमाम गणमान्य हो रहे

मध्य प्रदेश के बैतूल से एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां इकलौती महिला कुली की शादी होने वाली है। शादी को लेकर बैतूल रेलवे स्टेशन पर महिला कुली की हल्दी एवं मेहंदी की रस्म में की गईं। इस समारोह में सांसद दुर्गादास उइके, रेलवे स्टाफ एवं RPF स्टाफ के अतिरिक्त समाजसेवी सम्मिलित हुए। बैतूल रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में बुधवार की रात महिला कुली दुर्गा बोरकर की शादी को लेकर मेहंदी एवं हल्दी की रस्म अदा की गई। वैसे शादी बृहस्पतिवार की रात बैतूल में कल्याण केंद्र में होगी। हल्दी-मेहंदी के इस समारोह में सांसद दुर्गादास उइके सम्मिलित हुए तथा उन्होंने भी दुर्गा को हल्दी लगाई।

वही समारोह को लेकर रेलवे स्टाफ एवं RPF स्टाफ में उत्साह देखा गया। समारोह में समाजसेवी महिलाएं भी सम्मिलित हुईं। हल्दी एवं मेहंदी की रस्म अदा होने के पश्चात् महिलाओं ने डांस भी किया। दरअसल, दुर्गा बहुत ही निर्धन परिवार की बेटी है। दुर्गा के पिता मुन्नालाल बोरकर बैतूल रेलवे स्टेशन पर कुली थे तथा उन पर 3 बेटियों की जिम्मेदारी थी, किन्तु स्वास्थ्य खराब होने के चलते उनका चलना फिरना बंद हो गया। तत्पश्चात, दुर्गा ने परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए अपने पिता का काम करने का फैसला लिया तथा 2 वर्षों तक रेलवे के चक्कर लगाने के पश्चात् उसे अपने पिता का बिल्ला मिल गया। वर्ष 2011 से दुर्गा बैतूल रेलवे स्टेशन पर कुली का काम कर रही है। दुर्गा बैतूल की एकमात्र महिला कुली है। 

वही अपने काम के प्रति दुर्गा का समर्पण एवं मेहनत देखकर रेलवे स्टाफ और RPF स्टाफ के लोग हमेशा उसे खुश रहते हैं। दुर्गा की जिंदगी में खुशहाली लाने के लिए RPF थाने में पदस्थ आरक्षक फराह खान ने एक ASI दीपक देशमुख से चर्चा की। इस पर देशमुख के दोस्त आठनेर के जामठी गांव निवासी सुरेश भूमरकर ने शादी के लिए हामी भर दी। पेशे से किसान सुरेश से दुर्गा की शादी 29 फरवरी को रात में बैतूल रेलवे स्टेशन के कल्याण केंद्र में होगी। शादी का कुछ खर्च RPF स्टाफ करेगा। सांसद दुर्गादास उइके का कहना है कि सौभाग्य का विषय है कि हमारी दुर्गा बिटिया देश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कुली के तौर पर अपने सामर्थ्य के साथ में दायित्व निभा रही है तथा अपने परिवार के उदर पोषण के लिए यह काम कर रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए यह बड़ा उदाहरण है। 

दुल्हन बनने जा रही दुर्गा ने बताया, मेरे पिता रेलवे स्टेशन पर कुली थे तथा उन्होंने बोला कि अब मुझसे काम नहीं होगा। मगर परिवार का कैसे गुजारा होगा। मैंने सोचा कि मैं घर का सहारा बनूंगी। मैंने कड़ी मेहनत की। रेलवे अफसरों ने सहारा दिया तथा पिता का बिल्ला दिलवाया। RPF आरक्षक फराह खान ने बताया, दुर्गा को मैं ढाई वर्षों से जानती हूं तथा देखती हूं कि बहुत मेहनत करती है। मैंने उसको बोला कि शादी क्यों नहीं करती हो? उसने कहा परिवार की जिम्मेदारी है। मगर हम लोगों ने कोशिश की एवं रिश्ता देखा दुर्गा तैयार हो गई।

India

Feb 29 2024, 16:19

संदेशखाली मामले में चौतरफा घिरीं ममता का शाहजहां शेख पर बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित

#tmc_expels_shahjahan_shaikh_from_the_party_for_six_years

संदेशखाली मामले के आरोपी शाहजहां शेख को 55 दिन के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां उसे 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। शाहजहां शेख मामले में चौतरफा घिरे टीएमसी ने भी बड़ा एक्शन लिया है।पार्टी ने उसे 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है।टीएमसी नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने शाहजहां शेख को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित करने का फैसला किया है।

शेख को निष्काषित करते हुए टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि कुछ पार्टियां केवल बोलती हैं लेकिन टीएमसी बोलने के साथ-साथ एक्शन भी लेती है और इसीलिए हम शेख शाहजहां को 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड करते हैं। 

टीएमसी ने शाहजहां शेख के ऊपर कार्रवाई तक की है जब 55 दिन की फरारी के बाद उसे दबोच लिया गया।शाहजहां के फरार रहने को लेकर ममता बनर्जी चौतरफा घिरी हुई थीं। संदेशखाली में स्थानीय लोगों द्वारा उसे उत्तर 24 परगना जिले और उसके आसपास देखे जाने का दावा किया गया था। राज्य की पुलिस पर उसे संरक्षण देने का आरोप भी लगाया गया था। तृणमूल कांग्रेस का कहना था कि कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा शेख शाहजहां की गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। लेकिन, न्यायमूर्ति शिवगणनम ने मंगलवार और बुधवार को स्पष्ट किया कि उसकी गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है। इसके 24 घंटे के भीतर ही शेख को गिरफ्तार कर लिया गया।

टीएमसी नेता पिछले पांच जनवरी से ही फरार चल रहा था।शेख शाहजहां के खिलाफ दर्ज मामलों की लंबी फेहरिस्त है। शेख शाहजहां के खिलाफ 49 अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। शेख पर संदेशखाली में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न, जमीन हड़पने, राशन घोटाला, हत्या और ईडी के ऊपर हमला कराने जैसे कई आरोप हैं।बता दें कि 5 जनवरी को ईडी की टीम ने राशन घोटाला मामले में शेख शाहजहां घर पर रेड की थी। इस दौरान उसके सैंकड़ों समर्थकों ने ईडी टीम पर हमला कर दिया था। अधिकारियों को संदेशखाली से जान बचाकर भागना पड़ा था। ईडी टीम पर हमले के बाद से ही शाहजहां फरार था।

India

Feb 29 2024, 15:57

श्रेयस-ईशान के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, हार्दिक पंड्या को लेकर किया बड़ा सवाल

#irfan_pathan_hardik_pandya_ishan_kishan_shreyas_iyer_central_contract_bcci 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने बुधवार को 2023-24 के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान कर दिया। बीसीसीआई ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का एनुअल कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है।बीसीसीआई ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का कॉन्ट्रैक्ट छीने जाने की कोई वजह नहीं बताई गई है। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद इन दोनों प्लेयर्स के सपोर्ट में पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान उतरे हैं।

इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। ईशान-श्रेयस का सपोर्ट करने के साथ इरफान पठान ने हार्दिक को कॉन्ट्रैक्ट में रखने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'श्रेयस और ईशान दोनों ही प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं। उम्मीद है कि वे वापसी करेंगे और मजबूती से वापसी करेंगे। यदि हार्दिक जैसे खिलाड़ी लाल गेंद क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं, तो क्या उन्हें और उनके जैसे अन्य प्लेयर्स को नेशनल ड्यूटी पर नहीं होने पर व्हाइट बॉल वाले घरेलू क्रिकेट में भाग लेना चाहिए? यदि यह सभी पर लागू नहीं होता है, तो भारतीय क्रिकेट वांछित परिणाम प्राप्त नहीं कर पाएगा।'

बता दें कि बुधवार को बीसीसीआई ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया और उसमें 30 खिलाड़ियों को शामिल किया गया। हार्दिक पंड्या को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड ए में रखा गया है। सालाना कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड ए वाले खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपये बोर्ड की तरफ से मिलते हैं। हालांकि, ईशान और अय्यर इस लिस्ट से गायब हैं, जबकि दोनों पिछले कुछ महीनों से टीम के अहम सदस्य थे। बताया जा रहा है कि सेलेक्टर्स इन दोनों से इसलिए नाराज हो गए क्योंकि इन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट को तवज्जो नहीं दी। देखा जाए तो हार्दिक पंड्या से अधिक मैच इन दोनों ने खेले और रणजी ट्रॉफी खेलने से कतराने की वजह से बोर्ड ने एक्शन लिया। दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या लंबे समय से डोमेस्टिक नहीं खेल रहे हैं, लेकिन उनपर एक्शन नहीं लिया गया।

बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को हर साल 12 महीने का कॉन्ट्रेक्ट देती है, जिसके तहत उन्हें एक तय रकम मिलती है, चाहे वो उस एक साल में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलें या नहीं। बीसीसीआई ने इन्हें 4 ग्रेड में बांटा है- A+, A, B, और C। सबसे ऊपर A+ है, जिसमें एक साल के 7 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि A में आने वाले खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है। वहीं B में 3 करोड़ और C ग्रेड में आने वाले खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये मिलते हैं।

India

Feb 29 2024, 14:39

1993 अजमेर बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपी करीम टुंडा बरी, टाडा कोर्ट ने दो आतंकवादियों को दोषी माना

#tada_court_acquits_1993_ajmer_serial_bomb_blasts_main_accused_abdul_karim_tunda

अजमेर बम ब्लास्ट मामले में 31 साल बाद फैसला आया है। मुख्य आरोपी करीम टुंडा को टाडा कोर्ट ने बरी कर दिया गया है। इसके अलावा टाडा कोर्ट ने दो अन्य आरोपियों इमरान और हनीमुद्दीन को दोषी करार दिया है।यह मामला साल 2014 से विचाराधीन था। इस मामले में टुंडा सहित करीब 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

अजमेर की टाडा कोर्ट के जज महावीर प्रसाद गुप्ता ने सैकड़ों गवाहों, सबूतों और सालों चली बहस के बाद आतंकी अब्दुल करीम टुंडा पर फैसला सुनाते हुए उसे बरी कर दिया। अब्दुल करीम टुंडा के एडवोकेट शफकत सुल्तानी ने बताया कि सीबीआई कोर्ट द्वारा लगाए गए आरोप कोर्ट ने नहीं माने और करीब को बरी कर दिया। वहीं, अन्य दो आरोपी इरफान और हमीमुद्दीन को न्यायालय ने दोषी माना है, उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई है।

28 फरवरी 2004 को टाडा कोर्ट ने ही मामले में 16 अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने चार आरोपियों को बरी कर शेष की सजा बहाल रखी थी, जो जयपुर जेल में बंद है अब्दुल करीम टुंडा, हमीदुद्दीन और इरफान अहमद के खिलाफ टाडा कोर्ट के जज महावीर प्रसाद गुप्ता ने अपना फैसला सुनाया। जिसमें अब्दुल करीम टुंडा को बरी कर दिया गया है। हमीदुद्दीन और इरफान पर आंध्र प्रदेश, यूपी, गुजरात राजस्थान और महाराष्ट्र के शहरों में बम ब्लास्ट करने का आरोप था। वहीं, अब्दुल करीम टुंडा पर मामले का मास्टरमाइंड होने का आरोप था।

क्या थी 1993 की ये आतंकी घटना

यह घटना 6 दिसंबर 1993 की है। बाबरी मस्जिद विध्वंस की पहली बरसी पर आतंकियों ने देशभर में कई ट्रेनों में सीरियल बम ब्लास्ट किया था। इस घटना को बाबरी मस्जिद विध्वंस की पहली बरसी का बदला करार दिया। इस केस में 17 आरोपी पकड़ में आए। इनमें से 3 (टुंडा, हमीदुद्दीन, इरफान अहमद) पर गुरुवार को फैसला सुनाया गया। बता दें कि हमीदुद्दीन को 10 जनवरी 2010, इरफान अहमद को 2010 के बाद और टुंडा को 10 जनवरी 2014, नेपाल बॉर्डर से गिरफतार किया गया था।

India

Feb 29 2024, 13:48

लोकसभा चुनाव से पहले दल बदलने वालों की पहली पसंद बनी बीजेपी, जानें क्यों

#leaders_joining_bjp_why

लोकसभा चुनाव की आहट ने तमाम राजनीतिक दलों में भगदड़ की स्थिति बना दी है। अभी तो लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी नहीं हुआ है। लेकिन टिकट बंटवारे को लेकर तमाम दलों में माथापच्ची सुरू हो गई है। सभी दलों में दावेदारों की फेहरिस्त हमेशा की तरह लंबी है, लेकिन सीटें तो सीमित हैं। ऐसे में तमाम पार्टियों में ऐसे नेताओं की बड़ी संख्या है जो टिकट के चक्कर में आकर पार्टी छोड़ देते हैं और दूसरे दल का दामन थाम लेते हैं। देश में होने वाले चुनाव के पास आते ही एक बार फिर माहौल कुछ ऐसा ही दिख रहा है। 

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले दल बदल की राजनीती तेज हो गई है। जैसे जैसे समय नजदीक आ रहा है कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी समेत कई पॉलिटिकल पार्टी के बड़े नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामते दिख रहे हैं। कांग्रेस के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता बीजेपी का दामन थाम चुके हैं तो कई लाइन में है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बीजेपी ही क्यों? क्यों दल बदलने वाले नेता भारतीय जनता पार्टी को ही प्राथमिकता दे रहे हैं?

इसका एक सटीक जवाब ये हो सकता हैकि बीजेपी कांग्रेस छोडने वाले नेताओं की पहली पसंद है क्योंकि वो पिछले 10 साल से सत्ता में है और 2024 के लोक सभा चुनावों में भी कोई और दल या समूह उसे सत्ता से बेदखल करने की स्थिति में फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा।

वहीं, विपक्षी गठबंधन तरह पशोपेश में फंसा हुआ है। अभी तक न एजेंडा तय है और न ही देश भर में सीट शेयरिंग तय हो पाई है। ऐसे में विपक्षी दल के नेताओं को अपनी जीत की संभावना कम दिख रही है। इसीलिए कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता अपने लिए सुरक्षित सियासी ठिकाना तलाश करने में जुट गए हैं। इन सभी नेताओं बीजेपी या फिर एनडीए घटक दल में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि जिस तरह का राजनीतिक माहौल दिख रहा है, उसमें उन्हें अपनी जीत की ज्यादा उम्मीद दिख रही है।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद से बीजेपी का जोश हाई है। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने जोरदार वापसी की, तो छत्तीसगढ़ और राजस्थान कांग्रेस से छीन लिए। अब लोकसभा के लिए बीजेपी ने खुद के लिए 370 सीटों और अपने एनडीए गठबंधन के लिए चार सौ पार का लक्ष्य रखा है। पार्टी इस बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए जोरदार तरीके से मेहनत भी कर रही है।

India

Feb 29 2024, 12:34

'राधिका मर्चेंट ने मुश्किल समय में मेरा साथ दिया', उनको पाकर भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं, बोले अनंत अंबानी

मशहूर कपल अनंत अंबानी एवं राधिका मर्चेंट की शादी का ग्रैंड सेल‍िब्रेशन बस आरम्भ होने वाला है। 1-3 मार्च को गुजरात जामनगर में उनका प्री-वेडिंग बैश होगा। फंक्शन की तैयारियां आरम्भ हो चुकी हैं। अपने एक इंटरव्यू में अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट की प्रशंसा की। अनंत अंबानी ने कहा- राधिका को पाकर मैं भाग्यशाली हूं। वो मेरी सपनों की रानी हैं। बचपन में मैंने सोचा था मैं कभी शादी नहीं करूंगा, क्योंकि मैं हमेशा जानवरों की देखभाल के प्रति समर्पित रहा था। किन्तु जब मैं राधिका से मिला, मैंने पाया वो मेरी तरह ही हैं। उनमें जानवरों के प्रति उदारता एवं पालन-पोषण की भावना है।

ध्यान हो, अनंत को बचपन से हेल्थ इश्यूज का सामना करना पड़ा है। उन्हें ओबेसिटी है। एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने बताया था कि अनंत को अस्थमा के कारण वजन घटाने में बहुत मुश्किल हुई। उनकी वेट लॉस एवं हेल्थ जर्नी आसान नहीं रही। किन्तु परिवार के सपोर्ट की बदौलत वो इन चुनौतियों से डटकर लड़ पाएं। अनंत ने कहा कि राधिका ने हेल्थ केयर की जर्नी में उन्हें भरपूर सपोर्ट किया है। वो बोलते हैं- मैंने हेल्थ इश्यूज को फेस किया है। मेरे इस मुश्किल वक़्त में राधिका हमेशा पिलर की भांति मेरे साथ खड़ी रही हैं। अनंत अंबानी के अनुसार, राधिका ने उन्हें हमेशा ताकत दी। उनके माता-पिता ने भी कभी महसूस नहीं कराया कि वो बीमार हैं। अनंत ने बताया परिवार के सपोर्ट के कारण वो हेल्थ इश्यूज से लड़ने में कामयाब रहे हैं। फिर बाद में राधिका के आने से उन्हें हिम्मत मिली। 

उन्होंने कहा- वो मुझे बोलते हैं हिम्मत मत हारो, हमेशा लड़ते रहो। लोग तुमसे अधिक दर्द में हैं। इसलिए मैं भगवान का हर चीज के लिए शुक्रगुजार हूं। मैंने कभी दूसरों की बातों पर ध्यान नहीं दिया है। गॉसिप करना लोगों का काम है, किन्तु मेरे लिए मेरा परिवार एवं उनका सपोर्ट सबसे अहम है। बहुत जल्द अनंत एवं राधिका को प्रशंसक दूल्हा-दुल्हन बने देखेंगे। दोनों का प्री-वेडिंग बैश जामनगर में होने वाला है। 3 दिनों तक चलने वाले फंक्शन में देश-विदेश के हाई प्रोफाइल गेस्ट आएंगे। ग्लोबल लीडर्स एवं फिल्मी स्टार्स शादी के फंक्शन की शान बढ़ाएंगे। सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, बिल गेट्स सहित 1000 मेहमान प्री वेडिंग सेलिब्रेशन का भाग होंगे। रिहाना, अरिजीत सिंह एवं दिलजीत दोसांझ परफॉर्म करेंगे। कपल की बीते वर्ष जनवरी में मुंबई स्थित अंबानी रेजिडेंस में सगाई हुई थी।

India

Feb 29 2024, 12:32

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन ने जीता लोगों का दिल, इस अंदाज में आए नजर, वीडियो फोटोज सब वायरल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन लंबे वक़्त से ख़बरों में है। गुजरात के जामनगर के नजदीकी गांव में तकरीबन 51,000 लोगों के लिए अन्न सेवा के साथ यह शुरू हुआ। उत्सव के चलते होने वालीं दुल्हन राधिका मर्चेंट लाल एवं नारंगी रंग के सूट में बेहद खूबसूरत दिखाई दी। दूसरी तरफ उनके होने वाले पति अनंत अंबानी लाल रंग की शेरवानी में तालमेल बिठाते देखे गए। जोड़ा अपने गृहनगर जामनगर, गुजरात में मुंबई से आए लोगों को देखकर बहुत खुश लग रहा था। 

जामनगर से अंबानी एवं मर्चेंट परिवार की कई सारी फोटोज एवं वीडियो वायरल हो चुके हैं। इसी बीच राधिका का एक वीडियो जबरदस्त ख़बरों में है, जिसमें वह पैपराजी का स्वागत करते हुए उनका हालचाल पूछती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, 28 फरवरी, 2024 को जब अंबानी परिवार ने लोगों से आशीर्वाद लेने के लिए अन्न सेवा की मेजबानी की, तो राधिका एवं अनंत ने भी इसमें हिस्सा लिया एवं भोजन परोसा। 

अनंत और राधिका ने जय श्री कृष्ण बोलकर लोगों को प्यार से भोजन परोसा। इस कपल ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। वायरल वीडियो में हम देख सकते हैं कि यह जोड़ा मुंबई से आए पैप्स को देखकर बेहद खुश है। जल्द अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका ने पैपराजी को खुले दिल से स्वागत किया। इसके साथ ही पूछा, 'जामनगर कैसा लगा? बढ़िया है ना, हवा-पानी कैसा लगा?' राधिका मर्चेंट के परिजनों ने भी अन्न सेवा में हिस्सा लिया। अंबानी परिवार को बच्चों की भव्य शादी से पहले अन्न सेवा की मेजबानी करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2018 में अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी एवं फिर 2019 में अपने बेटे आकाश अंबानी की शादी के लिए भी यही अनुष्ठान किया था।

India

Feb 29 2024, 12:27

भयंकर हादसे का शिकार हुआ गोद भराई से लौट रहा पिकअप वाहन, 14 लोगों की मौत, 20 लोग घायल, PM ने जताया शोक

मध्य प्रदेश के डिंडौरी से एक भीषण सड़क दुर्घटना की घटना सामने आई है. बड़झर घाट पर यात्रियों को लेकर जा रहा एक पिकअप वाहन बेकाबू होकर पलट गया. इस भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई तथा 20 लोग घायल हुए हैं. चोटिल व्यक्तियों का उपचार शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. 14 मौतों और बड़ी संख्या में चोटिल व्यक्तियों के बारे में जानकारी डिंडौरी के कलेक्टर विकास मिश्रा की ओर से दी गई है. दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा बड़े आंकड़े में गई लोगों की जानों को देखकर ही लगाया जा सकता है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडौरी जिले में वाहन हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया है. उन्होंने मृतक लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश अफसरों को दिए गए हैं. साथ ही घायलों के उपचार के लिए जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए हैं, ये खबर मध्य प्रदेश CMO की ओर से ट्वीट कर दी गई. 

वही पीएम नरेंद्र मोदी ने इस भीषण सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल साइट X पर लिखा- मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस मुश्किल समय में संबल प्रदान करे. इसके साथ ही मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रदेश सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव सहायता में जुटा है

India

Feb 29 2024, 12:26

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन ने जीता लोगों का दिल, इस अंदाज में आए नजर, वीडियो फोटोज सब वायरल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन लंबे वक़्त से ख़बरों में है। गुजरात के जामनगर के नजदीकी गांव में तकरीबन 51,000 लोगों के लिए अन्न सेवा के साथ यह शुरू हुआ। उत्सव के चलते होने वालीं दुल्हन राधिका मर्चेंट लाल एवं नारंगी रंग के सूट में बेहद खूबसूरत दिखाई दी। दूसरी तरफ उनके होने वाले पति अनंत अंबानी लाल रंग की शेरवानी में तालमेल बिठाते देखे गए। जोड़ा अपने गृहनगर जामनगर, गुजरात में मुंबई से आए लोगों को देखकर बहुत खुश लग रहा था। 

जामनगर से अंबानी एवं मर्चेंट परिवार की कई सारी फोटोज एवं वीडियो वायरल हो चुके हैं। इसी बीच राधिका का एक वीडियो जबरदस्त ख़बरों में है, जिसमें वह पैपराजी का स्वागत करते हुए उनका हालचाल पूछती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, 28 फरवरी, 2024 को जब अंबानी परिवार ने लोगों से आशीर्वाद लेने के लिए अन्न सेवा की मेजबानी की, तो राधिका एवं अनंत ने भी इसमें हिस्सा लिया एवं भोजन परोसा। 

अनंत और राधिका ने जय श्री कृष्ण बोलकर लोगों को प्यार से भोजन परोसा। इस कपल ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। वायरल वीडियो में हम देख सकते हैं कि यह जोड़ा मुंबई से आए पैप्स को देखकर बेहद खुश है। जल्द अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका ने पैपराजी को खुले दिल से स्वागत किया। इसके साथ ही पूछा, 'जामनगर कैसा लगा? बढ़िया है ना, हवा-पानी कैसा लगा?' राधिका मर्चेंट के परिजनों ने भी अन्न सेवा में हिस्सा लिया। अंबानी परिवार को बच्चों की भव्य शादी से पहले अन्न सेवा की मेजबानी करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2018 में अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी एवं फिर 2019 में अपने बेटे आकाश अंबानी की शादी के लिए भी यही अनुष्ठान किया था।